March 30, 2025

टैक्स जमा नही करने पर नगर निगम ने 13 प्रॉपर्टी की सील

Faridabad/Alive News : नगर निगम ने चंदावली जोन और एनआईटी जोन में टैक्स जमा न करने वाले संपत्तिधारकाें पर कार्रवाई करते हुए 13 प्रॉपर्टी सील की। नगर निगम अधिकारियों ने बल्लभगढ़ जॉन में वीरवार के दिन लगभग 13 संपत्तियों को सील किया है, इनमें ऊपर लगभग 38 लाख रुपए से ज़्यादा का टैक्स बकाया था। सीलिंग कार्यवाही के दौरान चंदावली जोन और एनआईटी और गोंच्छी एरिया वर्कशॉप में रेस्टोरेंट और दुकानों को सील किया गया।

नगर निगम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स मालिकों पर कार्यवाही लगातार जारी है और इस मामले में आज चंदावली जोन में करीब 4 प्रॉपर्टी यूनिटों को सील किया गया है। बाकी एनआईटी में सीलिंग कार्यवाही की गई। निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के आदेशों पर एडिशनल कमिश्नर स्वनिल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में यह अभियान नगर निगम ने अलग अलग जगहों पर चलाया है। अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नगर निगम को प्राप्त होने वाला टैक्स शहर के विकास में लगाया जाता है ।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अपना टैक्स समय पर नगर निगम में जमा कराए ताकि फरीदाबाद शहर का विकास और तेज गति से शुरू किया जा सके।