Faridabad/Alive News : नगर निगम ने सभी जोन में दर्जनों संपत्तियों को सील किया है। ओल्ड फरीदाबाद और एनआईटी में पिछले दो दिन में निगम ने बकायेदारों से लगभग 14 लाख 44 हजार से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया है। इसके अलावा सेल्फ सर्टिफिकेशन के कार्य के लिए भी निगम ने सभी जॉन के अंदर कैंप लगाए गए।
निगम का सीलिंग और टैक्स रिकवरी का कार्य एक साथ चल रहा है। वहीं सेल्फ सर्टिफिकेशन कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है, इतना ही नही स्वयं क्षेत्रीय कर अधिकारी सेल्फ सर्टिफिकेशन के कार्य में मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्या का हल कर रहे।
बता दें कि निजी एवं सरकारी संस्था सीलिंग की कार्रवाई से बचने के लिए अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराश रहे हैं। सभी क्षेत्रीय कर अधिकारी अपने अपने इलाके में प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी का कार्य कर रहे हैं।
नगर निगम आयुक्त ने धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देशों पर क्षेत्रीय कर अधिकारी मुख्यालय विकास व कन्हैया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम को प्राप्त होने वाला टैक्स शहर के विकास में लगाया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा कराए ओर शहर के विकास में भागीदार बनें।

