March 10, 2026

नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत 98 चालान किए

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद द्वारा अलग-अलग जॉन में सफाई विभाग द्वारा खुले में गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन सहित लगभग 98 चालान किए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के मिशन को पूरा करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं।

निगम द्वारा नियम तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है। सफाई विभाग ने अलग अलग जॉन में अपनी टीम के माध्यम से नगर निगम के एनआईटी 86 बड़खल क्षेत्र में 17 एनआईटी 87 में 26 चालान ,ओल्ड जॉन- 1 में 15 और ओल्ड जॉन 2 में 15 चालान और बल्लभगढ़ जॉन में 25 चालान किए गए हैं, निगम द्वारा गंदगी फैलाने और अन्य कई प्रकार के चालान किए गए हैं।

नगर निगम द्वारा आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इसी दिशा में नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के मार्गदर्शन में फरीदाबाद नगर निगम द्वारा भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।