Faridabad/Alive News: बरसात के मौसम में शहर में जलभराव, सीवर ओवरफ्लो, पेड़ गिरने और सड़कों पर गड्ढों जैसी समस्याओं से निपटने के लिए नगर निगम ने कंट्रोल रूम शुरू किया है। नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर यह कंट्रोल रूम एमसीएफ मुख्यालय में बनाया गया है।
यह कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा। अगर किसी इलाके में बारिश के कारण कोई समस्या होती है तो लोग तुरंत इसकी सूचना दे सकते हैं। शिकायत देने के लिए दो फोन नंबर जारी किए गए हैं:
0129-2418224
0129-2415549
इस कदम का उद्देश्य है कि बारिश के समय लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सके

