September 16, 2026

नगर निगम ईम्पलाईज फेडरेशन ने किया नई कार्यकारणी का गठन

Faridabad/Alive News : मंगलवार को म्यूनिसिपल काॅरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन के अध्यक्ष रमेश कुमार जागलान की अध्यक्षता में नगर निगम कर्मचारी यूनियन, उद्यान विभाग, कर्मचारी यूनियन, मकैनिकल वर्कस यूनियन, फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन, वाहन चालक यूनियन और इंजीनियरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक सयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में फैडरेशन के महासचिव दशरथ कुमार ने फैडरेशन की अब तक की सभी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। जिस पर सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखें और कार्यकारिणी को भंग कर चुनाव के माध्यम से नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति रमेश जागलान को फिर प्रधान नियुक्त किया है।