Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में आज नगर निगम ने मस्जिद और अवैध निर्माणों को गिराया। ये कार्रवाई बड़खल गांव से लगी जमाई कॉलोनी में की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को गिराया गया। इसमें 50 वर्ष पुरानी अक्सा मस्जिद भी शामिल थी।
स्थानीय निवासी मुस्ताक ने बताया कि सुबह भारी पुलिस बल और निगम की टीम पहुंची। टीम ने कुछ छोटे अवैध निर्माणों को गिराने के बाद मस्जिद को निशाना बनाया।
स्थानीय निवासी मुस्ताक के अनुसार, विवादित जमीन का मालिकाना हक बड़खल गांव का है, जबकि नगर निगम भी इस पर अपना दावा करता है। यह मामला पिछले 20-25 साल से पहले हाई कोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।