April 28, 2024

निगमायुक्त ने नगर निगम का किया निरीक्षण, 87 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Faridabad/Alive News: निगमायुक्त यशपाल यादव के ने बुधवार और शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ जोन के विभिन्न शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों की हाजरी का सुबह निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले।

जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान बुधवार को 68 कर्मचारी तथा वीरवार को 19 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। निगमायुक्त ने बताया कि जो कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित पाये गये है उनके विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को निगमायुक्त यशपाल यादव ने आदेश दिए है कि वे अपने कार्यालय में समय पर आयें तथा आम जनता की समस्याओं को बिना देरी के निवारण करना सुनिश्चित करे।