April 28, 2024

मुकेश अम्बानी को मिली जान से मारने की धमकी, फिरौती में मांगे 20 करोड़

Mumbai/Alive News: रिलायंस इंडस्ट्रीज के बिज़नेसमैन मुकेश अम्बानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुकेश अम्बानी को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही ईमेल भेज कर 20 करोड़ रुपए फिरौती में मांगे हैं। ईमेल में लिखा था, ‘IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india’.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह मामला बीते गुरुवार की शाम का है। अम्बानी परिवार को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले भी कई बार अंबानी को मिल चुकी है धमकी

10 जनवरी 2023 को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने बताया था कि स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था। इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया था।5 अक्टूबर 2022 को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर अनजान शख्स का दो बार कॉल आया, जिसमें कॉलर ने अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पहली बार कॉल दोपहर करीब 1 बजे आया और दूसरा कॉल शाम 5 बजे आया। इसके बाद से अस्पताल और एंटीलिया ( मुकेश अंबानी का घर ) की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

15 अगस्त 2022 को भी मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे फोन कॉल किए गए। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अरेस्ट किया था। फरवरी 2021 में एंटीलिया के पास विस्फोटक भरी कार मिली थीफरवरी 2021 में एंटीलिया के बाहर से विस्फोटक से लदी एक SUV बरामद की गई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्‌ठी मिली थी। चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। इस केस में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे का नाम आया था। अभी NIA इस केस की जांच कर रही है।