April 26, 2024

मुजेसर मण्डल ने मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय का सौ वां जन्मदिन

Faridabad/Alive News : पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर मुजेसर मण्डल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक बड़ी स्क्रीन का इंतजाम कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को लोगों को सुनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा की सह प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेणू भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। उन्होंने अपने सम्बोधन में लोगो को कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की थी और आज उनके अथक प्रयासों एवं प्रेरणा से प्रेरित होकर भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल जी के सद्मार्ग एवं ईमानदारी के पथ पर चलने वाली पार्टी है और नि:स्वार्थ भाव से लोगों को जोडऩे का काम करती है, न कि अन्य पार्टियों की तरह परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम करती है।श्रीमती भाटिया ने इस मौके पर लोगों विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि बड़ी से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें और देश के विकास में अपनी भूमिका अदा करें। इससे पूर्व कश्मीर के उरी हमले में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और प्रधानमंत्री मोदी जी के ललकारमयी भाषणों को बड़ी स्क्रीन पर दिखाकर लोगों को प्रोत्साहित किया गया।

इस मौके पर मुजेसर मंडल के महामंत्री दीपांशु अरोड़ा, अनुराग गर्ग, राजकुमार पंकज पोदार आदि ने भी संबोधित किया। युवा कार्यकर्ताओं रवि सोनी, मुकेश गुप्ता, संजीव कुशवाहा, कुलदीप सिंह मठारू, संजय पोदार, नन्दलाल, कुलदीप बिश्नोई, रामपाल, गोविन्द प्रधान, जितेंद्र अग्रवाल, संजय, जितेंदर, गुरुचरण डोरा, रामेश्वर, गोविन्द, देव सेठी, योगेश चोपड़ा और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।