May 22, 2024

मृणाल ठाकुर ने साझा की फील ‘नानी 30’ लुक की फोटो

Delhi/Alive News:टीवी इंडस्ट्री के छोटे पर्दे पर काम करने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को आज के समय में बॉलीवुड अलग पहचान हासिल की है। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरआत टीवी इंडस्ट्री से की थी लेकिन आज मृणाल ठाकुर ने अपने अभिनय के दम पर न केवल बॉलीवुड में बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी जगह बना ली है। दुलकर सलमान स्टारर फिल्म ‘सीता रामम’ से लोगों का दिल जीतने के बाद अभिनेत्री एक के बाद एक फिल्में साइन कर रही हैं। मृणाल ने हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ एक फिल्म साइन की है, वहीं अब अभिनेत्री ने अपनी बहुप्रतीक्षित तेलुगू फिल्म ‘नानी 30’ से अपना फर्स्ट लुक साझा किया है।

मृणाल ठाकुर ने अपनी आगामी तेलुगू फिल्म ‘नानी 30’ से अपने फर्स्ट लुक फोटोज साझा कर इंटरनेट पर धूम मचा दी है। अभिनेत्री के इस लुक को देख कर सभी फैन फिल्म के लिए बहुत उत्सुक है। ऐसे में फिल्म को लेकर प्रशंसकों बीच काफी उत्साह हैं। सामने आए पहले लुक में, मृणाल ठाकुर पारंपरिक दक्षिण भारतीय साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। मृणाल इस लुक काफी सूंदर दिख रही है।

मृणाल द्वारा साझा की गई तस्वीरों में अभिनेत्री पारंपरिक पर्पल कलर की साड़ी में शांत समुद्र तट पर अपने खिलखिलाती हंसी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। मृणाल के फर्स्ट लुक ने फैंस के दिलों में ‘नानी 30’ के लिए और उत्सुकता भर दी है। आगामी फिल्म ‘नानी 30’ को लेकर दर्शक काफी उत्साह में है। सभी दर्शक नानी और मृणाल की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। ‘नानी 30’ से मृणाल ठाकुर की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस अभिनेत्री के लिए अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं।

मृणाल ठाकुर को आखिरी बार फिल्म ‘गुमराह’ में आदित्य रॉय कपूर के साथ देखा गया था। इसके साथ ही इन दिनों अभिनेत्री ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में काम करती नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ अंगद बेदी और नीना गुप्ता जैसे कलाकार हैं। इसके बाद मृणाल ‘नानी 30’ में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह जल्द ही ‘एसवीसी 54’ में विजय दवेरकोंडा के साथ काम करती दिखाई देंगी।