May 4, 2024

मां का दुध शिशु के लिए अमृत समान होता है: पुष्पा देवी

Baban/Alive News : महिलाओं के स्वास्थय का सम्पूर्ण ख्याल व जागरूकता के विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा। मां का दूध नवजात शिशु को कई बिमारियों से लडऩे के लिए फायदेमंद होता है। ओर साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ता है स्तनपान से शिशु व माता के बीच अटुट बंधन बनता है व बच्चे को कई बिमारियों से बचता र्है उपरोक्त जानकारी बाबैन खण्ड की सुपरवाईजर पुष्पा देवी ने बीड़ मगौली में आगंनबाड़ी केन्द्र मे एकत्रित महिलाओं को कहा। उन्होने बताया कि प्रसव के बाद स्तनपान कराने से मां शिशु दोनों को फायदा होता है। दोनों स्वस्थ रहते है। मां का दुध शिशु के लिए अमृत समान होता है।

इस अवसर पर आगंनबाड़ी वर्कर ममता शर्मा, सुमन बाला, सरपंच चंचल रानी, सुमन देवी, आरती देवी, कुसम, रजनी, देबो देवी, अग्रजों देवी आदि मौजुद रही।