September 7, 2026

 फ्यूचर अकेडमी किड्स प्ले स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया ‘मदर्स डे’

Faridabad/Alive News : सैक्टर-55 स्थित फ्यूचर अकेडमी किड्स प्ले स्कूल में ‘मदर्स डे’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हें-नन्हें बच्चों ने अपने मन की भावनाओं को कलाकृतियों का रूप देकर ड्राइंग शीट पर उकेरा। बच्चों ने अपनी मां के लिए मैसेज कार्ड भी बनाए। जिसमें क्लास टीचरों की सहायता से बच्चों ने मैसेज कार्ड मेंं शीट कटिंग करके पेस्ट किया।

बच्चों ने ‘मदर्स डे’ पर मां पर सुंदर-सुंदर कविताएं भी सुुनाई। कविता के माध्यम से बच्चों ने एक मां और बच्चें के अनोखे रिश्ते को प्रस्तुत किया। तो वहीं बच्चों ने मां और बच्चें के अनूठे रिश्ते को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया,

जिसमें बच्चों ने उपस्थितगणों को मां की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। किस तरह एक मां अपने बच्चों का भविष्य संवारने में अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर देती है। इसलिए परिवार और समाज में मां का दर्जा सबसे अहम माना जाता है।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल ललिता शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि एक मां ही बच्चें की प्रथम शिक्षिका होती हैं। इसलिए बच्चों के दिल में अपनी मां के लिए एक खास जगह होती है। इसलिए ‘मदर्स डे’ का दिन मां के समर्पण रूप में मनाया जाता है।