May 19, 2024

घर में ये पौधे लगाने से नही आएगे मच्छर, पढ़िए खबर

Lifestyle/Alive News: गर्मियों और बरसात के मौसम में मच्छरों का आतंक चरम सीमा पर होता है। शाम होते ही, वे आपके अपने छिपे हुए ठिकानों से बाहर निकलकर, आपको काटना शुरू कर देते हैं। मच्छर कई खतरनाक बीमारियों, जैसे डेंगू, मलेरिया आदि के वेक्टर होते हैं। इसलिए इनका काटना कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए मच्छरों को अपने घर से कैसे दूर रखा जाए, यह चिंता हम सभी को रहती है।

नारंगी और पीले फूलों वाला यह पौधा बहुत ही खूबसूरत होता है, जो आपकी बाल्कनी की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। इसकी खुशबू काफी अच्छी होती है, लेकिन मच्छरों और अन्य उड़ने वाले कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं आती और उन्हें दूर भगाने में सहायक होती है। मच्छरों को भगाने के लिए गेंदे के पौधे लगाना काफी मददगार साबित हो सकता है।

मच्छरों को दूर भगाने के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रॉडक्ट Mosquito Repellent में लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल भी किया जाता है। ऐसे में इसका पौधा अगर आप घर में लगाएंगे, तो इसकी खुशबू से मच्छरों को भगाने में काफी मदद मिलेगी और वे आसानी से भाग जाएंगे। साथ ही, लैवेंडर की खुशबू से आपको नींद भी अच्छी आएगी।

लहसुन का पौधा
कच्चे लहसुन की गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। इसलिए घर में इसका पौधा लगाने से मच्छर इसके आस-पास भी नहीं भटकते और आपके घर से इनता आतंक खत्म हो जाएगा।

रोजमेरी
रोजमेरी के पौधे को एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट कहा जाता है, जिनसे मच्छर दूर भागते हैं। नीले फूलों वाले इस खूबसूरत पौधे की खासियत यह है कि ये गर्मी के मौसम में पनपते हैं और इन्हें पनपने के लिए ठंडी और सूखी जगह की जरूरत होती है। इसलिए मच्छरों को दूर रखने में ये पौधे आपकी मदद कर सकते हैं।

तुलसी
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पौधे की महक मच्छरों को बिल्कुल पसन्द नहीं आतीं। इसके अलावा, तुलसी की महक अन्य उड़ने वाले छोटे छोटे कीड़ों को भी दूर भगाती है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा लगाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।