March 7, 2026

मेडिकल स्टोर्स के मासिक निरीक्षण अनिवार्य: डीसी

Faridabad/Alive News: उपायुक्त आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित एन्कोर्ड बैठक में नशा मुक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, औषधि नियंत्रण विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

डीसी ने निर्देश दिए कि जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स का मासिक निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए तथा लंबित जांच 30 दिनों के भीतर पूरी की जाए। निरीक्षण रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए।

अवैध रूप से संचालित एक वेलनेस/रिडक्शन सेंटर के मामले में एसडीएम, एसीपी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनाकर सप्ताह के अंत तक जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

उन्होंने ड्रग डी-एडिक्शन एवं रिहैबिलिटेशन सेंटरों की नियमित मॉनिटरिंग, स्कूलों-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम और खेल परिसरों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों के आसपास अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

डीसी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, मासिक व त्रैमासिक रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें और नशा मुक्त जिला बनाने के लक्ष्य को प्राथमिकता से पूरा करें।