May 4, 2024

रविवार को हरियाणा में दस्तक देगा मानसून, 95 दिन तक रहने के आसार

पानीपत : हरियाणा में मानसून की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के लिए मौसमी स्थितियां अनुकूल हैं। अगले कुछ दिन में देश के बचे हुए हिस्सों में मानसून की बारिश होगी। हरियाणा में 26 जून को मानसून सक्रिय हो जाएगा और 28 जून तक अच्छी बरसात की संभावना है। 95 दिन तक रह सकता है मानसून…

8

– मानसून 95 दिन तक रह सकता है। यह सामान्यत : 30 सितंबर तक विदा हो जाता है। हालांकि कई बार यह अक्टूबर तक भी डटा रहा है।
– मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में सामान्यत: 450 एमएम बारिश होती है। पूरे साल की बात करें तो यह आंकड़ा 550 एमएम होता है।
– जून माह में 22 तारीख तक देश में मानसून की बारिश सामान्य से 18% कम रही। यह 85.5 एमएम हुई, जबकि होनी चाहिए थी 103.8 एमएम। प्रदेश में 25.4 के बजाय 11% कम 22.7 एमएम बारिश हुई।
– उम्मीद है कि जून खत्म होते-होते बारिश की स्थिति पूरे देश में सामान्य हो जाएगी। अब तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा।
खुशखबरी क्योंकि अच्छे मानसून पर बहुत कुछ निर्भर
– हरियाणा में करीब 36 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि
– प्रदेश के 16.50 लाख किसान परिवार खेती पर निर्भर। 43 लाख किसान मजदूरों की खेती पर निर्भरता है।
– देश के 60% से ज्यादा खेतों में सिंचाई सुविधा नहीं है। साल की 80% बारिश मानसून में ही होती है।
– इन्हीं इलाकों में 60 प्रतिशत खाद्यान्न पैदा होता है। उत्पादन घटा तो खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ेंगे।
– अच्छी बारिश से भू-जलस्तर बढ़ेगा, नहरों में पानी आएगा।