UP/Alive News: यूपी में बारिश का कहर बरकरार है। 30 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं पूर्वी-दक्षिणी यूपी के 58 जिलों में गरज-चमक व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट बताया गया है।
उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से शुरू होकर मानसून का प्रभाव शुक्रवार को उत्तरी, मध्य और पश्चिमी इलाकों में भी दिखा। गुरुवार और शुक्रवार के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से अच्छी बारिश हुई।
प्रयागराज, मिर्जापुर, अमेठी, उन्नाव आदि में झमाझम बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश की आशंका बताई गई है। इनमें से चार जिलों प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

