Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की सूदखोरी या दबंग व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाही लगातार जारी है। स्थानीय पुलिस एवं अपराध शाखा की टीमें ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाही कर रही हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि फरीदाबाद में पिछले कुछ समय से सूदखोरी या जबरन वसूली की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाही शुरू की है। जिसके निरंतर में 7 सितम्बर को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और 8 सितम्बर को थाना शहर बल्लभगढ़ में एक और नया मामला दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस द्वारा आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई आरंभ कर दी है।
उन्होंने आगे बताया कि फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखों की पुलिस द्वारा भी सूदखोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि अगर किसी सूदखोर द्वारा उनको प्रताड़ित किया जा रहा है तो तुरंत नजदीकी थाना में अपने लिखित शिकायत दर्ज करायें ताकि पुलिस उन पर कार्रवाही सुनिश्चित कर सके।

