May 6, 2024

ऑल इण्डिया मैडीकल हॉस्पिटल में आपदा सम्बन्धित मौक ड्रिल का आयोजन

Faridabad/Alive News : पार्थ गुप्ता, आई.ए.एस., एस.डी.एम.बल्लबगढ के आदेशानुसार सिविल हॉस्पिटल व ऑल इण्डिया मैडीकल हॉस्पिटल, बल्लबगढ में आपदा सम्बन्धित मौक ड्रिल का आयोजन चीफ वार्डन, सिविल डिफेन्स व आपदा प्रबन्धन विशेषज्ञ डॉ.एम.पी.सिंह के नेतृत्व में किया गया। आपदा आने पर पहले सिविल अस्पताल की इमारत गिरती है और उसमें भर्ती मरीजों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल की सिक्योरिटी व आपातकालीन डॉक्टरों की टीम के द्वारा निकाला जाता है और प्राथमिक सहायता पोस्ट पर उनकी प्राथमिकता सहायता देकर एम्बुलेन्स में शिफ्ट कर दिया जाता है।

उसी समय इलैक्ट्रिक शॉक व हृदय आघात के रोगियों का भी उपचार किया जाता है। बिजली की इस्पारिंग की वजह से आग लग जाती है। चारों तरफ धुंआ फैल जाता है। अस्पताल में आये हुए लोगों में भगदड़ मच जाती है। उसी दौरान आग को सम्बन्धित उपकरणों से बुझाया जाता है। धुंए भरे कमरों में से रोगियों को सुरक्षित निकाला जाता है और प्राथमिक सहायता देकर अस्पताल पहुंचाया गया। उपरोक्त जानकारी डॉ.एम.पी. सिंह ने जानकारी दी। इस अवसर पर एस.एम.ओ. डॉ.गजराज, फायर ऑफिसर सत्यवान सामरीवाल, यासीन खान, सुमित, वन्दना, संगीता व अन्य पैरा मैडीकल स्टाफ की अहम भूमिका रही।