Faridabad/Alive News: बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे से आरंभ होकर एशियन हॉस्पिटल तक जाने वाले बडखल फ्लाईओवर के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक सीमा त्रीखा द्वारा किया गया। बड़खल पुल तक बनने वाली इस सड़क की लम्बाई 660 मीटर है। लगभग 1.5 करोड़ की लागत से एफएमडीए द्वारा इस कार्य को किया जा रहा है। करीब 15 दिन में सडक़ का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।
विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि पुल के पुनर्निर्माण से हजारों आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में बडख़ल झील का कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही बडख़ल झील भरने का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि बडख़ल झील को भरने से फरीदाबाद को एक नया स्वरूप मिलेगा। लोगों को पुल बनने से आवागमन के दौरान राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बड़खल विधानसभा में अधूरे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। क्षेत्र को सुंदर एवं सुसज्जित बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियन्ता रमेश बागड़ी, कार्यकारी अभियंता मौ. जुबैर, सब डिवीजन इंजीनियर हरजीत सिंह, सतेन्द्र पाण्डेय, विशाल सचदेवा, चमन गर्ग, प्रेम दीवान सहित अन्य मौजूद रहे।

