Faridabad/Alive News: एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में आज गुरुवार को विधायक सतीश फ़ागना ने निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा सहित विभाग के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में विधायक सतीश फागना ने निगम कमिश्नर के समक्ष सफाई से लेकर सरकार के मंजूर नए निर्माण कार्यों पर अलग अलग विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि एनआईटी विधानसभा में सफाई पर जोर दिया जाए और मंजूर कार्यों के टेंडर जल्द से जल्द लगवा कर आमजन को सरकार की योजना का लाभ पहुंचाने का काम करें।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि सिवरेज पानी और बरसात के दौरान कुछ जगहों पर होने वाले जलभराव की समस्या का उचित प्रबंध कराने के निर्देश दिए। जवाहर कॉलोनी,डबुआ कालोनी, एयरफोर्स रोड, जैन मंदिर रोड नियर लेजर वैली पार्क सहित वाटरलॉगिंग एरिया में पानी निकासी के उचित प्रबंध किए जाएं ताकि आमजन को समस्या का सामना न करना पड़े।
बैठक में विधायक फ़ागना ने कहा कि सभी वार्डो में जेई पार्षदों के विचार विमर्श कर सभी के कार्यों कि लिस्ट तैयार करें और समय से सभी कार्यों पर अमल करें। इस मौके पर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने विधायक को आश्वस्त किया कि निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी सभी जनप्रतिनिधियों के आपसी तालेमल के साथ काम करेंगे, ताकि सही समय पर आमजन की समस्याओं को निपटाया जा सके और सरकार की सभी योजनाओं को उन तक पहुंचा जा सके।
उन्होंने कहा कि एनआईटी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सरकार के मंजूर किए गए सभी कार्यों का जल्द ही टेंडर कर दिया जाएगा और कार्य तीव गति के साथ शुरू किए जाएंगे जबकि कुछ कार्य शुरू किए जा चुके हैं।
इस बैठक में जॉइंट कमिश्नर हेड क्वार्टर कम निगम सचिव गजेंद्र सिंह, एनआईटी जितेंद्र जोशी, अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह,स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नीतीश परवाल, सफाई निरीक्षक मुख्यालय बिशन तेवतिया सभी एसडीओ और जेई मौजूद रहे।

