July 1, 2024

गर्मी में पुदीना स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों को कर सकता है दूर, जानिए कैसे

Health/Alive News: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में धनिया पुदीना मिलना शुरू हो जाता है। लेकिन अक्सर ही लोग इनका इस्तेमाल सब्जी में डालने के लिए किया करते हैं तो वहीं पुदीने का इस्तेमाल उन्हें केवल गोलगप्पे बनाने तक ही लगता है। लेकिन आप पुदीने का सेवन चटनी के रूप में भी कर सकते हैं। यह बेहद ही सुगंधित और स्वादिष्ट होती है जो कि आपका स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचती है। दरअसल, पुदीना एक नेचुरल हर्बल है जो कि स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों से आपको दूर कर सकता है। क्योंकि पुदीने में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे पोटेशियम, सोडियम, आयरन और विटामिन सी। जो की आपकी शारीरिक कमजोरी को दूर करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मददगार साबित होता है।

पुदीने की चटनी खाने के फायदे-

यह लू से बचाने में कारगर साबित होती है। अगर आप खट्टा खाना पसंद करते हैं तो कच्ची अंबी को भी पुदीने की चटनी में सम्मिलित कर सकते हैं और लू से बचाव कर सकते हैं। पुदीने में प्राकृतिक रूप से फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो की पचने में आसान होते हैं। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं जो आपकी पसंद क्रिया को दुरुस्त करेंगे।

जिन लोगों को अक्सर ही सिर में दर्द रहता है उनके लिए पुदीने की चटनी कारगर साबित होती है, क्योंकि यह दर्द को कम करने में मददगार होती है। गर्मियों में इसका सेवन करने से वॉटर रिटेंशन की समस्या दूर हो जाती है। वहीं इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

नोट- अलाईव न्यू़ज इस खबर की पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए के लिए अपने डाॅक्टर कि सलाह ले।