March 12, 2026

नाबालिग छात्रा ने लगाई फांसी, निजी स्कूल पर लगे प्रताड़ना के आरोप

Faridabad/Alive News : नाबालिग छात्रा ने वीरवार के दिन अपने घर पर बंद कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक छात्रा के पिता ने मौत का कारण स्कूल को बताया है।

मृतक लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का नाम सुरुचि है और वह उम्र 14 साल थी तथा पुलिस लाइन के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। वह लोग पीछे से हिसार के रहने वाले हैं और फरीदाबाद में सेक्टर 37 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी बीमार होने का कारण स्कूल से कुछ दिनों की छुट्टी पर थी, उसके बाद पेपर आ गए थे। पेपर में कम नंबर आने की वजह से उसकी प्रिंसिपल उसकी बेटी को प्रताड़ित करती रहती थी और प्रिंसिपल दसवीं से नौवीं में करने के लिए प्रेसर डाल रही थी। उसकी बेटी स्पोर्ट्स में थी और अंडर 17 में खेलती थी और उसको भी प्रिंसिपल ने अंडर 17 से हटाकर अंडर 14 में कर दिया था, तभी से उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।

मृतक छात्रा के पिता का स्कूल पर आरोप है कि स्कूल की मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने ये कदम उठाया है। थाना सेक्टर 31 पुलिस को स्कूल के खिलाफ शिकायत दी है लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। हालांकि उसकी पत्नी पल्ला थाने में सब इंस्पेक्टर है। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस लाइन के इस निजी स्कूल के चेयरमैन पुलिस आयुक्त होते हैं।

इस सबंध में थाना सेक्टर 31 प्रभारी से बात की गई ताे उन्हाेंने कहा की इस मामले की जानकारी पुलिस PRO के पास है। और पुलिस PRO से बात की गई ताे उन्हाेंने फाेन रिसिव नही किया