October 21, 2026

रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हुई नाबालिग लडक़ी

Palwal/Alive News : चांदहट थाना इलाका से एक नाबालिग लड़की रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने लड़की के पीड़ित पिता की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी शोभा के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी गत 3 जुलाई की सुबह बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसको काफी तलाश किया गया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।