March 13, 2026

रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हुई नाबालिग लड़की

Palwal/Alive News : चांदहट थाना क्षेत्र से एक लड़की रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने लापता लड़की के पिता की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी श्याम सिंह के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 19 वर्षीय बेटी गत 2 अगस्त को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसको काफी तलाश किया गया, लेकिन आज तक कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।