April 28, 2024

6 दिसम्बर को कृष्णपाल गुर्जर पल्ला व एतमादपुर पुल का करेंगे शुभारंभ

फरीदाबाद : जनता की मांग को देखते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर आगामी 6 दिसम्बर को सरस्वती कालोनी बांध रोड़ व एतमादपुर पर दोनो नहरों पर पुल का शुभारंभ करेंगे। यह उदगार जिला महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश रक्षवाल ने विभिन्न कालोनियों में आयोजित नुक्कड सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहे।

रक्षवाल ने सूर्या विहार, कृष्णाा कलाोनी, सरस्वती कालोनी, भट्टा कालोनी, विनय नगर, ओम इन्कलेव आदि कालोनियों में नुक्कड सभाएं करके लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आव्हान किया। उन्होंने बताया कि यह पुल बनने से लगभग 5 लाख से अधिक लोगों को राहत मिलेगी और रोजाना लगने वाले जाम से निजात भी मिलेगी।

उन्होंने जनता से आव्हान किया कि विकास की गति को यूं ही जारी रखने के लिए आप सभी को भाजपा व केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। इन मौके पर रक्षवाल के साथ मंडल अध्यक्ष विजयपाल सिंह, ब्रजेश सिंह, प्रधान लाला सुभाष अग्रवाल, कामेश्वर चौबे, यशोदा डबराल, सुभाष नायक, अवधे सिंह, देवी प्रसाद गुप्ता, इन्दर सिंह, श्रद्धानंद कपासिया, परशुराम यादव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।