Faridabad/Alive News: सूरजकुंड में इस सप्ताह आयोजित होने वाला मिलेट महोत्सव अब नहीं होगा। पर्यटन विभाग की ओर से 27 से 29 नवंबर तक प्रस्तावित इस महोत्सव को अपरिहार्य कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने बुधवार को दी।
महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां की जानी थीं। इसके माध्यम से मिलेट यानी मोटे अनाज को बढ़ावा देने और लोगों को इसके पोषण संबंधी फायदों से अवगत कराने की योजना थी। हालांकि, अब आयोजन रद्द होने के कारण सूरजकुंड में तीन दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम नहीं होगा। प्रशासन की ओर से महोत्सव रद्द किए जाने के पीछे अपरिहार्य कारण बताए गए हैं।

