Rohtak/Alive News: हरियाणा में रोहतक सहित आसपास के कई जिलों में रविवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग कुछ देर के लिए सहम गए, हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र रोहतक से करीब 17 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर आया और इसकी गहराई धरती के भीतर लगभग 5 किलोमीटर थी। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

