April 24, 2024

विश्व शांति दिवस पर स्वस्थ विश्व के लिए सर्वत्र शांति बनाए रखने का दिया संदेश

Faridabad/Alive News : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में विश्व शांति दिवस पर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने समावेशी, दीर्घकालिक और स्वस्थ विश्व के लिए सर्वत्र शांति बनाए रखने का संदेश दिया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि इंटरनैशनल पीस डे प्रमुख रूप से पृथ्वी पर शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए मनाया जाता है।

1982 से इस दिन की शुरुआत हुई थी। वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे 21 सितम्बर का मनाने की घोषणा की। इस दिवस पर सफेद कबूतरों को नीले आसमान में उड़ाकर शांति का संदेश दिया जाता है। मनचन्दा ने कहा कि इस वर्ष विश्व शांति दिवस का थीम – शांति, सौहार्द एवं पारस्परिक प्रेम मनुष्य के जीवन की प्रमुख कुंजियां हैं। विश्व शांति दिवस पर सभी को अनंत शुभकामनाएं और बधाई।

इस अवसर हम-सब मिलकर अपने अहंकार का त्याग कर मानवता एवं प्रेम की अवधारणा को अपनाकर विश्व में शांति और सद्भाव बढ़ाने का प्रसार करें। मनचन्दा ने कहा कि इस थीम का उद्देश्य ब्रह्मांड के लोगों को यह बताना रहा कि शांति बनाए रखने के लिए और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करना अत्यधिक जरूरी है। जलवायु में आए दिन हो रहे परिवर्तन विश्व की शांति और सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यधिक हानिकारक है। यह बहुत निराशाजनक है कि आज मानव दिन-प्रतिदिन इस शांति से दूर होता जा रहा है।

प्राचार्य और संयोजिका प्राध्यापिका जसनीत कौर ने शांति दूत के रूप में शांति का संदेश देने के लिए छात्रा ताबिदा, सृष्टि, सिया, हर्षिका, निशा और चंचल का अभिनन्दन करते हुए उन्हें शांति दूत के रूप में सम्मानित किया। मनचन्दा और गणित प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर ने कहा कि आज विश्व अलझाइमर दिवस भी है यह स्मरण शक्ति कम होने एवम् भूलने से संबंधित है विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस सदस्य बालिकाओं ने तनाव रहित हो कर कार्य संपादित करने एवम् प्रतिदिन का कार्य प्रतिदिन संपन्न करने का संदेश दिया और कहा कि ऐसा कर के हम भूलने की आदत अर्थात अलझाइमर से बचे रह सकते हैं क्योंकि जब कार्य का दबाव अधिक बढ़ जाता है तो भूलने की संभावना अधिक हो जाती है।