May 4, 2024

नारी के सम्मान की रक्षा के लिए आगे आएं पुरूष : नीलम कौशिक

Faridabad/Alive News : सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जूनियर रैडक्रास तथा सेंट जान एंबुलैंस बिग्रेड नें अर्न्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विद्यालय में प्राचार्या श्रीमति नीलम कौशिक की अध्यक्षता में ‘‘बेटी बचाओं-बेटी पढाओ ’’ चलाया। इस अवसर पर छात्रों ने आकर्षक पोस्टर व स्लोगन बना कर “बेटी बचाओं – बेटी पढाओ” का सन्देश दिया।

प्राचार्या श्रीमति नीलम कौशिक ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे पौराणिक ग्रन्थों से लेकर भारतीय संस्कृति में सभी देवी देवताओं में पहले नारी का नाम आदर से लिया जाता है, अब जरूरत है कि नारी के सम्मान की रक्षा के लिए पुरूष आगे आएं।

 इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमति नीलम कौशिक, वरिष्ठ प्रवक्ता रेणु शर्मा, रविन्द्र मनचन्दा, ब्रह्मदेव यादव, रूप किशोर शर्मा, दान सिंह, संजय शर्मा, दलबीर राठी, सत्य प्रकाश, संदीप गुप्ता, कांता अग्रवाल, विनोद शर्मा, रविकान्त वत्स, मनोज सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।