March 15, 2026

शिविर के माध्यम से श्रमिकों को अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

Faridabad/Alive News: पैरालीगल वालंटियर द्वारा राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-28 में आगामी 25 अप्रैल को 10:30 बजे शहर के औद्योगिक क्षेत्रों के श्रमिकों को गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विधिक सेवा योजना सहित सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देंगे।

सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकिर्ती गोयल ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शिक्षा, जेल, बाल कल्याण,समाज कल्याण,लीड बैंक,जिला बाल संरक्षण,महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, रोजगार, हैफेड, आयुर्वेद सहित अन्य विभागों द्वारा उनके विभाग से सम्बंधित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा।

गरीबी को दूर करने के लिए सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। वहीं स्वरोजगार के लिए सरकार के अनेक ऋण संबंधी योजनाएं और परियोजनाएं हैं, जिनका लाभ उठाना चाहिए। पैरा-लीगल वालंटियर्स शहर के श्रमिक बस्तियों व जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इनमें वे अधिक व्यक्तियों को गरीबी उन्मूलन योजनाओं, विधिक सेवा योजना सहित सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।