March 11, 2026

महिला से दुष्कर्म के मामले में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: महिला थाना एनआईटी पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म के मामले में मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-23 निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह पिछले 4-5 साल से शाहरुख नाम के युवक को जानती है, जो गोच्छी में मेडिकल स्टोर चलाता है। महिला का आरोप है कि शाहरुख उसे एक होटल ले गया, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए और शिकायत करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी।

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहरुख (26), निवासी गोच्छी, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।