Faridabad/Alive News: जिले के बाढ़ प्रभावित 27 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लगातार दौरे कर विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कोई कमी न हो, यह सुनिश्चित किया गया है। शिविरों में ओआरएस, जरूरी दवाइयाँ वितरित की गईं ताकि दस्त, डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सके।
टीमों ने बुखार, मलेरिया, डेंगू, हैजा, त्वचा रोग, आंत्रशोथ, पेचिश, वायरल हेपेटाइटिस, जापानी बुखार आदि बीमारियों की जांच की और साफ-सफाई व स्वच्छ पेयजल के प्रति जागरूकता भी फैलाई।
सीएमओ ने बताया कि चिकित्सा टीमें 24 घंटे तैनात हैं और हर परिवार तक पहुंच बनाई जा रही है। आपात स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

