May 2, 2024

डॉक्युमेंट्री के लिए विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड

Faridabad/Alive News: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग को 11वें अंतरराष्ट्रीय डॉक्युमेंट्री फिल्म महोत्सव-2023 में डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘मैं भी सशक्त नारी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार महिला सशक्तिकरण पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की ‘15 मिनट कैटेगरी’ में शामिल है।

इस डॉक्युमेंट्री फिल्म का निर्देशन विभाग के प्रोडक्शन सहायक पंकज सैनी ने किया। इसके साथ ही विभाग के विद्यार्थी अवधेश, अंजली, खुशी और साक्षी ने उनका सहयोग किया। 11वें अंतरराष्ट्रीय डॉक्युमेंट्री फिल्म महोत्सव का आयोजन मारवाह स्टूडियो के तत्वावधान में नोएडा फिल्म सिटी के मारवाह स्टूडियो में किया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने निरंतर फिल्म फेस्टिवल्स में अपनी डॉक्युमेंट्री और शॉर्ट फिल्म्स को प्रस्तुत किया है। इस बार भी विभाग की ओर से डॉक्युमेंट्री को शामिल किया गया। जिसमें बेस्ट डायरेक्टर का खिताब विभाग को मिला। 

विभाग की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर और संकायाध्यक्ष प्रो. पूनम सिंगल ने प्रसन्नता व्यक्त की। महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश।विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने बताया की विभाग के लिए यह बड़े हर्ष का विषय है कि इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म श्रेणी में प्रदर्शित 80 से ज़्यादा डॉक्यूमेट्री फिल्मों में से विभाग की डॉक्यूमेंट्री फिल्म को सर्वश्रेठ डायरेक्टर का पुरस्कार मिला है।