October 22, 2026

दिल्ली के कृष्णा होटल में लगी भीषण आग, दो लोगों की हुई मौत

New Delhi/Alive News : दिल्ली के द्वारका सेक्टर आठ स्थित कृष्णा होटल में रविवार सुबह अचानक आग लगने से आस पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गई हैं। अभी तक दो शवों को होटल से निकाला जा चुका है और आग बुझाने का काम जारी है। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।