October 28, 2026

मानव संस्कार स्कूल : ‘क्विज कम्पटीशन’ में ‘ब्लू हाऊस’ पहले स्थान पर

Faridabad/Alive News : धीरज नगर पल्ला स्थित मानव संस्कार पब्लिक स्कूल में क्विज कम्पटीशन आयोजित किया गया। क्विज कम्पटीशन में ब्लू हाऊस पहले स्थान पर रहा।

स्कूल के चेयरमैन योगेश शर्मा ने कहा कि ज्ञान रूपी पूंजी जीवनभर काम आती है। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ ही सामान्य ज्ञान और देश-दुनिया के घटनाक्रम से अपडेट रहना चाहिए। उन्होंने सभी अध्यापकों के प्रयास की भी सराहना की।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल रमा कोल, मोनिका गुप्ता और क्विज कम्पटीशन के अध्यापक मौजूद थे।