March 7, 2026

39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में मन्नत नूर की प्रस्तुति ने बांधा समां

Faridabad/Alive News: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर शिल्प मेले में मंगलवार को छोटी चौपाल पर संगीत प्रेमियों के लिए यादगार शाम रही। प्रसिद्ध पंजाबी गायिका मन्नत नूर ने अपनी मधुर और ऊर्जावान प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

मन्नत नूर ने “वे तू लौंग, वे मैं लाची”, “तेरे पीछे आ गवाची”, “जब दिल दिया गल्लां करें तेरे नाल” और “तू होवे सामने मैं होवा चरणा नाल” जैसे लोकप्रिय गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया, जिस पर दर्शक झूम उठे।

कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. दीपिका रानी ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं की श्रृंखला में सूफी बैंड, पाली नाथ एंड पार्टी, रिंकू डेरु पार्टी, डॉ. दिनेश रहेजा की ग़ज़ल प्रस्तुति, सतीश हरियाणवी का हास्य अभिनय, हरियाणवी लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, नाटक “सूटकेस”, गिटार वादन तथा जादूगर अशोक सम्राट की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

उल्लेखनीय है कि आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक के. एम. पांडुरंग तथा अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया के निर्देशानुसार मेले में प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका देश-विदेश से आए पर्यटक भरपूर आनंद ले रहे हैं।