June 8, 2026

मैनकाइंड कंपनी ने कोरोना योद्धाओं के परिजनों को दिया तीन लाख रुपये का चैक

Faridabad/Alive News : कोविड महामारी के दौरान जिस प्रकार से पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वाहन के साथ साथ नागरिकों की मदद की है। वह किसी शौर्य से कम नहीं है। ड्यूटी के दौरान इस महामारी से संघर्ष करते हुए फरीदाबाद के तीन पुलिसकर्मी वीरगति को प्राप्त हो गए। जिसमें सहायक उपनिरीक्षक होशियार सिंह, एसपीओ महाबीर और होमगार्ड हुकम चंद का नाम शामिल है।

इन पुलिसकर्मियों के बलिदान को देखते हुए मैनकाइंड कंपनी के अधिकारियों ने आज पुलिस उपायुक्त कार्यालय सेक्टर 21सी में पहुंचकर डीपीपी मुख्यालय डॉ. अंशु सिंगला को, पुलिसकर्मियों के आश्रितों को देने के लिए 3-3 लाख रुपए के चेक भेंट किए।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त अंशु सिंगला, वेलफेयर सबइंस्पेक्टर महेश कुमार, मैनकाइंड कंपनी की तरफ से कंपनी के मालिक सुनील बाणा, मैनेजर विनोद कुमार और विकास पाठक मौजूद थे। वहीं पुलिसकर्मियों के परिजनों की तरफ से स्वर्गीय एएसआई होशियार सिंह की पत्नी निर्मला देवी, एसपीओ महाबीर की पत्नी अनीता देवी, होमगार्ड हुकुमचंद की पत्नी संतोष देवी व अन्य परिजन मौजूद थे।

इससे पहले पुलिस विभाग की तरफ से भी वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मियों के आश्रितों की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। एसआई होशियार सिंह के पुत्र को हरियाणा सरकार की एक्स ग्रेशिया पॉलिसी के तहत नौकरी के लिए फाइल तैयार करके पुलिस महानिदेशक पंचकूला के पास भिजवाई जा चुकी है।

पुलिस उपायुक्त डॉ. अंशु सिंगला ने इस मौके पर भावुक शब्दों में कहा कि पुलिसकर्मियों के बलिदान को पैसों से नहीं आंका जा सकता। परंतु इनकी मदद से पुलिसकर्मियों के आश्रितों की मुसीबतों को कम जरूर किया जा सकता है।