October 28, 2026

गांव सीकरी में उद्योग मंत्री विपुल गोयल का मनवीर यादव ने किया स्वागत

Faridabad/ Alive News : पृथला क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिये लगाये गये रोजगार मेले में पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल का गांव सीकरी में समाज सेवी युवा नेता मनवीर यादव ने फूल मलाओं से स्वागत किया इतना ही नहीं इस दौरान मनवीर के निवास पर पहुंचे उद्योग मंंत्री विपुल गोयल को पगडी पहनाकर सम्मानित किया।

स्वागत की इस कडी में मनवीर यादव के साथ रामपाल, जगदीश ठाकुर, महेश यादव, स्कूर खान, नरेश, रामसिंह सरपंच, हुक्मसिंह, महिपाल आर्य मिर्जापुर सरपंच सहित सर्व समाज के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।