March 11, 2026

मानव सेवा समिति ने कंप्यूटर ट्रेनिंग के 11 छात्रों को दिए प्रमाणपत्र, नया बैच हुआ शुरू

Faridabad/Alive News: रविवार को सेक्टर-10 स्थित मानव भवन में मानव सेवा समिति ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मानव कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के पांचवें बैच के 11 छात्रों को प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाणपत्र दिए गए। साथ ही छठे बैच की कंप्यूटर ट्रेनिंग की शुरुआत भी की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने भाग लिया, जो पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा समिति 1999 से लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कई सामाजिक कार्य कर रही है और इसके सभी प्रोजेक्ट सराहनीय हैं।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रमुख शिक्षाविद मनोरमा अरोड़ा ने समिति द्वारा जरूरतमंद परिवारों के मेधावी छात्रों को मुफ्त में दी जा रही IIT कोचिंग की प्रशंसा की।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीत शर्मा, उपाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, वाई.के. माहेश्वरी सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का शाल, माला और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रेम पसरीजा, टीचर एकता, प्रभारी अर्चना, आई.सी. जैन, बलराज भड़ाना, कन्हैयालाल वर्मा, ओ.पी. परमार, मीनाक्षी बंसल, सरिता गुप्ता और सुष्मिता भौमिक सहित कई सदस्य मौजूद रहे।