March 10, 2026

शेयर मार्केट से मोटा लाभ कमाने का लालच देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ कमाने का लालच देकर धोखाधडी करने वाले एक आरोपी को साइबर थाना सैंट्रल की पूलिस ने हनुमानगढ़ राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

सुर्या विहार पार्ट 3 निवासी एक महिला ने पूलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास 20 अप्रैल को टेलिग्राम पर एक मैसेज आया था। जिसमें उसे शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। जिसके बाद उसे एक ग्रुप से जोडा गया, और निवेश के लिए कहा गया। जिसपर उसने निवेश के लिए ठगों के कहेनुसार 63,000 रूपये ठगों के खाता में भेज दिए। जब उसने लाभ के साथ पैसे वापिस देने के लिए मैसेज किया तो ठगों ने पैसे देने से मना कर दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान, हनुमानगढ़, पारिक कॉलोनी निवासी सचिन ( उम्र 24) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खाताधारक है तथा वह अपने व अन्य खातों को ऑपरेट भी करता था और खातों मे आये रूपयों को निकलवा कर आगे ठगों को दे देता था। वह अपने पिता की खाद बीज की दुकान पर काम करता था।