Faridabad/Alive News: टेलिग्राम के माध्यम से ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर सैंट्रल पुलिस ने गिरफ्तार किया। आगे की पूछताछ के लिए आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता की जानकारी के अनुसार सेक्टर-16 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 7 जून 2024 को उसके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें गुगल पर रेटिंग करके पैसे कमाने बारे कहा गया था। जिसके बाद उसकी बाते ठगों से टेलिग्राम पर हुई फिर उसे एक टेलिग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। जिसके बाद उसे टास्क मिलने शुरू हुए और विभिन्न टास्क के लिए उसे कुल 15,850 रुपये प्राप्त हुए। फिर शिकायतकर्ता को पैड टास्क के बारे में बताया गया जिसका भुगतान उसके द्वारा कर दिया गया और वह टास्क करता रहा। जिसके बाद उसे कहा गया कि उसने टास्क पूरा करने में गलती कर दी जिसके लिए उससे पूरा धन वापिस पाने के लिए कुछ और रूपये उनके पास भेजने होगे। ऐसा करके उन्होने शिकायतकर्ता से कुल 9 लाख 90 हजार 880 रुपये ठग लिये। साइबर थाना सेंट्रल ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली, प्रेम नगर, इंद्र एन्क्लेव फेस-2 निवासी राहुल कुमार (उम्र 29) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टेलिग्राम के माध्यम से ठगों के सम्पर्क में आया था, ठगो ने आरोपी से खाता लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में उपयोग किया। इस खाता में ठगी के एक लाख रूपये आये थे। आरोपी अभी नाइजीरिया में एक पेपर फैक्ट्री में काम करता है। वह दस – बारह दिन पहले ही भारत आया है।

