March 13, 2026

इन तीन तरीकों से बनाएं कॉफी स्क्रब, स्किन को मिलेंगे गजब के फायदे

ज्यादातर लोग चाय और कॉफी पीकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कॉफी आपको तुरंत एनर्जी देने में मदद करती है। इसी के साथ ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर कॉफी स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाती है। इसी के साथ इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो स्किन से सूजन जैसी समस्या को दूर करते हैं। ये चेहरे से रिंकल्स और फाइन लाइंस को हटाने में भी मदद करती है। ऐसे में आज हम बता रहे हैं कॉफी की मदद से स्क्रब बनाने का तरीका।

डार्क सर्कल के लिए कॉफी स्क्रब
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए कॉफी पाउडर, नारियल की शक्कर, जैतून का तेल, नींबू का रस। इसे बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में अप्लाई करें। 5 से 7 मिनट के बाद साफ करें। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसी के साथ फेस स्क्रब में मौजूद कैफिन डार्क अंडर आई को साफ करता है।

ऑयली स्किन के लिए सक्रब
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए कॉफी पाउडर, नारियल का तेल, शहद और नींबू का रस। इसे बनाने के लिए सभी चीजों को मिक्स करें और फिर इसे सर्कुलर मोशन में चेहरे पर स्क्रब करें। ये स्किन से डर्ट निकालने में आपकी मदद करेगा।

ड्राई स्किन के लिए स्क्रब
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए दही और कॉफी। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे और गर्दन पर इस मिक्सचर से मसाज करें। फिर चेहरे को साफ पानी से धोएं। ये स्किन को ब्राइट और सॉफ्ट बनाएगा।

नोटः समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। इसमें अलाइव न्यूज की कोई जिम्मेदारी नहीं है।