June 26, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपियों से 3 देसी कट्टे बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस लगातार अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 20 मई को पुलिस की अलग-अलग अपराध शाखाओं की टीमों ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तम नगर दिल्ली निवासी अक्षय (26) को एसजीएम नगर क्षेत्र से एक अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।

वहीं क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने राहुल कॉलोनी, एसजीएम नगर निवासी किशन (22) को आगरा कैनाल रोड खेड़ीपुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है।

इसके अलावा अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने गोविंदा (22) निवासी बल्लभगढ़ को सेक्टर-2 कट IMT के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।