October 30, 2026

महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर राष्ट्रीय सद्भावना एकता यज्ञ का आयोजन

फरीदाबाद : महान संत एवं युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वतीजी की जयंती के निमित्त गाँव दयालपुर जिला फरीदाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दयालपुर शाखा द्वारा सामाजिक सदभावना हेतु रविवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, दयालपुर में राष्ट्रीय सदभावना यज्ञ, रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

19

जिसमे 14 गाँव के सभी जाति और वर्गों के लोगों ने अपने अपने घरों से हवन सामग्री लाकर कार्यक्रम को सफल बनाया । कुल संख्या 127 रही जिसमे 60 बच्चे, 35 युवा, 20 बुजुर्ग और 12 महिलाओं ने भाग लिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरियाणा विभाग कार्यवाह श्री गंगा शंकर जी एवं देव योग संस्थान के संचालक आचार्य श्री देवराज आर्य जी का मार्गदर्शन मिला ।