May 9, 2024

जे एक्ट और पॉस्को एक्ट की जानकारी देकर बच्चों को किया जागरूक

Faridabad/Alive News: महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुकीर्ति गोएल के कुशल मार्गदर्शन में फरीदाबाद जिले के राजकीय विद्यालयों में 33 कैम्पो का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से लगभग 20 हजार बच्चों को जे जे एक्ट व पॉस्को एक्ट की जानकारी दी गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद शाखा फरीदाबाद के कोर्डिनेशन से उपायुक्त विक्रम सिंह एवं सीजेएम सुकीर्ति फरीदाबाद के निर्देशन में आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-22, फरीदाबाद एवं राजकीय प्राइमरी विद्यालय सेक्टर-22 में लिटरेसी अवेयरनेस कार्यक्रम के अंतर्गत कैम्पों का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 650 बच्चों को जेजे एक्ट व पॉस्को एक्ट के बारे में गठित टीम द्वारा जानकारी दी गईं। कार्यक्रम अधिकारी अनिल दहिया ने बच्चों को जेजे एक्ट व पोस्को एक्ट की कानूनी बारिकीयों से अवगत करवाते हुए बताया कि जेजे एक्ट व पोस्को एक्ट किस प्रकार बच्चों की सुरक्षा व अधिकारों को सुरक्षित रखता है विस्तार से जानकारी दी।

जिला बाल संरक्षण यूनिट से अपर्णा परामर्श दायत्री ने पोस्को एक्ट, जेजे एक्ट पर प्रकाश डालते हुए, गुड टच – बेड टच की जानकारी दी तथा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में बताया कि यह टोल फ्री नम्बर है और 24×7 दिन रात बच्चों की सुरक्षा व उनके अधिकारों के लिए कार्य करता है। बच्चे मुसीबत के समय चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जिला बाल कल्याण अधिकारी एस.एल.खत्री ने बच्चों के सम्मुख अपने विचार रखें और सबसे पहले बच्चों से पूछा कि “बच्चा” किसे कहते हैं। फिर विस्तार से बताया कि जिसकी आयु 0 से 18 वर्ष के बीच है वह “बच्चा” होता है। बच्चे दो प्रकार के होते हैं एक वह जिसके साथ अपराध हुआ है और दूसरा वह जिसने अपराध किया है।

जिसके साथ अपराध हुआ है उसके लिए बाल कल्याण समिति और जिसने अपराध किया उसके लिए किशोर न्याय बोर्ड बच्चों की सुरक्षा व अधिकारो के लिये जे जे एक्ट व पोस्को एक्ट के तहत कार्य करते हैं। जिले के सभी बच्चों को जे एक्ट और पॉस्को एक्ट की जानकारी देकर सुरक्षित करना ही इन कैम्पों का उद्देश्य है। क्योकि बच्चे परिवार के साथ साथ देश की अमूल्य निधि है तथा उदाहरण देकर बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जागृत करते हुए बताया की , कि किसी अनजान व्यक्ति के किसी भी प्रकार के प्रलोभन में ना आये, ऐसी घटनाओ की जानकारी अपने माता-पिता, अध्यापक व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व 112 पर दे और सुरक्षित रहे। कार्यक्रम के अंत मे बच्चों से अनुरोध किया कि वह अपने फीडबैक लिखकर उपलब्ध करवाये। जिससे बच्चों की समस्याओं का तार्किक एवं आधुनिक तरीके से समाधान हो सके।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के उप प्रधानाचार्या मुकेश शर्मा, बिजेंद्र सिंह सुनीता सारवान, बर्मानंद, कमलेश सुनील कुमारी, गीता, मुक्ता विद्यालय ने भाग लिया। मुकेश शर्मा ने पूरी टीम का हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।