May 7, 2024

मदन लाल आज़ाद जल्द करेंगें हरियाणा में नई पार्टी की घोषणा

Faridabad/Alive News :  हरियाणा की राजनीति में जल्द ही चौकाने वाली हलचल होने वाली है। हरियाणा प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक मदन लाल आज़ाद हरियाणा में एक नई पार्टी का गठन करने जा रहे है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज़ाद भाजपा, कांग्रेस व इनेलो पार्टी से असंतुष्ट नेताओं व कार्यकर्ताओ से संपर्क कर नई पार्टी का गठन करने की पुरजोर तैयारी में है। इसके लिए आज़ाद जल्द ही असंतुष्ट नेताओं व कार्यकर्ताओ बुलाकर एक बैठक करने की तैयारी में मशगूल है।

सूत्रों की माने तो गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय कपड़ा मंत्री शंकर बघेला से उनके पारिवारिक सबंध है। आज़ाद ने इन राजनेताओं से भी नई पार्टी का गठन करने के लिए चर्चायें की है। ज्ञात रहे कि आज़ाद पूर्व में  बधेला के कपडा मंत्रालय में हस्तशिल्प बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार में सदस्य व उपाध्यक्ष पद पर भी अहम कार्य कर चुके है।

अगर हरियाणा में नई पार्टी का गठन होता है तो कांग्रेस और भाजपा के लिए सिरदर्द का काम बन सकता है। आगामी लोकसभा व विधान सभा चुनावो में हरियाणा मे नई पार्टी का उदय होने से भाजपा और कांग्रेस पार्टी को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है ।