June 27, 2026

जैन विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों को किया गया एम.आर टीकाकरण

Faridabad/Alive News : बल्लभगढ़ जैन कॉलोनी स्थित जैन विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन, स्वास्थय विभाग, हरियाणा की ओर से खसरा और रूबैला टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान मेंं 9 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में किया गया।


इस अवसर पर डॉक्टर ने बच्चों को टीकाकरण करने के साथ-साथ बताया कि खसरे के लक्षण कई बार इतने सामान्य होते है, कि यह बीमारी पकड़ में ही नही आती। खासतौर पर बच्चों में इस बीमारी के लक्षणों की पहचान की पाना कई बार बहुत ही मुश्किल होता है।

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य रचना अद्लक्खा ने अभिभावकगण की सहमति ने इस अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने पर धन्यवाद  किया। बच्चों को टीकाकरण सर्टीफिकेट वितरित करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।