May 4, 2024

गंदे पानी की निकासी न होने पर विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Faridabad/ Alive News : फरीदाबाद शहर के वार्ड नंबर-7 में गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों ने विधायक नगेंद्र भड़ाना और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र वाासियों का कहना है कि नालियां 2 साल पहले बनी थी, लेकिन अभी तक इनकी सफाई नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर वह कई बार निगम अधिकारियों को अवगत कराया चुके है लेकिन किसी ने भी उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विधायक चुनावों से पहले तो वोट मांगे आते थे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई काम क्षेत्र की जनता के लिए नहीं किया।

यहां के निवासियों ने विधायक नगेंद्र भड़ाना पर आरोप लगाते हुआ कहा कि यहां के लोगों के साथ विकास कार्य करवाने में पक्षपात रवैया अपनाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि मानसून दस्तक देने के लिए तैयार है। लेकिन नालियों की सफाई ना होने से घरों में पानी घुसने का डर अभी से सता रहा है।

क्षेत्रवासियों ने संयुक्त रूप से निगम अधिकारियों से कहा कि मानसुन की दस्तक से पहले वार्ड की समस्या को निपटाया जाए, ताकि उनका जीवन साधारण रूप से चलता रहे।