March 12, 2026

शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना सराय ख्वाजा की टीम ने शराब तस्करी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 पव्वा देसी शराब बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी कुवरपाल(42) गांव भन्देमऊ जिला माती उतर प्रदेश हाल मोल्डबन्द दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी को थाना पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से युनिवर्सल हस्पताल बाई पास रोड सैक्टर 37 के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने के दौरान प्लास्टिक कट्टे से 100 पव्वा शराब देसी मार्का फ्रेश मोटा मसालेदार बरामद हुए थे।

आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी शराब को ठेको से फुटकार में खरीद कर फुटकर में अधिक पैसे में बेच कर मुनाफा कमाना चाहता था।