March 12, 2026

शराब तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 4 पेटी देसी शराब

Faridabad/ Alive News: क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंद्र सिंह की टीम ने शराब तस्करी के मुक़दमे में आरोपी को गिरफ़्तार किया है।बता दें कि क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अपने गुप्त सूत्रों द्वारा सिटी बल्लभगढ़ एरिया में अवैध शराब बेचते हुए काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए आरोपी का नाम कुनाल उर्फ भूरा है जो फरीदाबाद के सीही गांव का रहने वाला है तथा त्रिखा कॉलोनी में किराए के मकान पर रखता है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को सिटी बल्लभगढ़ एरिया में अवैध शराब बेचते हुए काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 206 पव्वे देसी शराब के बरामद किए गए।

आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है और इंजेक्शन का नशा करता है तथा आसपास के ठेकों से शराब लाकर शराब तस्करी करता है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी से पहले भी शराब तस्करी के एक-दो मुकदमों में जेल जा चुका है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।